रांची, सितम्बर 12 -- रांची, विशेष संवाददाता। संत जेवियर्स कॉलेज, रांची में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से शुरू हुए एक वर्षीय स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम (पीजी) में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 के तहत चार वर्षीय स्नातक पूरा करने वाले बैच के विद्यार्थियों के लिए यह विशेष अवसर शुरू किया गया। कॉलेज की ओर से 12 अलग-अलग एक वर्षीय स्नातकोत्तर विषयों उपलब्ध में कुल 570 सीटों के लिए इच्छुक छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकते हैं। चार वर्षीय स्नातक उत्तीर्ण विद्यार्थी मानविकी, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान और वाणिज्य विषयों के लिए आवेदन कर सकते हैं। कॉलेज में ऑनलाइन आवेदन भरने के लिए विद्यार्थी चांसलर पोर्टल- www.universities.jharkhand.gov.in के माध्यम से कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 16 सितंबर है। प्राचार्य डॉ फादर रॉबर्ट प्रदीप ...