रांची, मार्च 15 -- रांची, विशेष संवाददाता। संत जेवियर्स कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई की ओर से रविवार को नामकुम के पाहनटोली में सर्वेक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक चला। इसमें एनएसएस इकाई-2 और इकाई-3 के लगभग 60 स्वयंसेवकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता अभियान, गांव के जीवन स्तर का सर्वेक्षण, पौधरोपण अभियान, टीम निर्माण गतिविधियां हुईं और सामूहिक भोजन कराया गया। कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ अनिर्बान गुप्ता के मार्गदर्शन में शिविर आयोजित किया गया। नेतृत्व छात्र प्रतिनिधि कृष्णा कुमार मिश्रा, श्रेयस सिंह, ऋचा, सिदरा नदीम व कार्यकारी छात्र प्रतिनिधि मेहुल कुमार ओरैया ने किया। टीम लीडर आकाश कुमार गिरी, आकाश कुमार महतो और विजय प्रकाश थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...