रांची, अप्रैल 11 -- रांची। संत जेवियर्स कॉलेज में आयोजित अंतर-विभागीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ। कुल 30 टीमों की सहभागिता वाली इस प्रतियोगिता के महिला वर्ग में डिपार्टमेंट ऑफ कॉमर्स ने बीकॉम (एडवर्टाइजिंग व मार्केटिंग) को 25-21 और 25-13 से हराकर खिताब जीता। वहीं, पुरुष वर्ग के फाइनल में डिपार्टमेंट ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन ने बीए अर्थशास्त्र को सीधे सेटों में 25-11, 25-16 और 25-14 से पराजित कर चैंपियनशिप अपने नाम की। समापन समारोह में आरयू के एनएसएस समन्वयक डॉ. किशोर सुरीन और अंतरराष्ट्रीय कोच राजेश सिंह ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। मौके पर रेक्टर डॉ. फादर सुधीर मिंज, प्राचार्य डॉ. फादर रोबर्ट प्रदीप कुजूर और उप-प्राचार्य डॉ. फादर अजय अरुण मिंज उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.