रांची, जून 25 -- रांची। संत जेवियर्स कॉलेज में गुरुवार को कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन हुआ, जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उपप्राचार्य डॉ. फादर अजय मिंज ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान शारदा इन्फ्रासोल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड में नीतीश कुमार, रिया कुमारी और साक्षी राय का चयन हुआ। कंपनी के निदेशक ऋषभ सिंघानिया ने छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान और कॉर्पोरेट जगत की आवश्यकताओं के प्रति जागरूक करते हुए कौशल निखारने के टिप्स दिए। मौके पर स्नेहा सिंघानिया और तीर्थजीत सिन्हा भी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...