शामली, जून 11 -- शामली। शहर के सत्यनारायण मंदिर में श्रीराम सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित भक्तमाल कृपा सत्संग एवं कथा के प्रथम दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कथा में संत आचार्य बाल योगी पचौरी महाराज ने भक्तों को आध्यात्मिक जीवन का महत्व बताते हुए सत्संग, संत सेवा और सद्संगति के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संत जीवन पथ के सच्चे मार्गदर्शक होते हैं, जो मनुष्य को संसार रूपी भवसागर से पार लगाने का कार्य करते हैं। संत का नगर या घर में आगमन सौभाग्य का विषय होता है, जबकि संतों की सेवा करना और उनके सान्निध्य में रहना मनुष्य के लिए परम सौभाग्य की बात है। यह भी पढ़ें- भक्तमाल कथा में संत ने बताया आत्मिक आनंद का महत्व उन्होंने कहा कि यदि स्वयं संतत्व का भाव प्राप्त हो जाए तो वह महाभाग्य है। आचार्य बाल योगी पचौरी महाराज ने कहा कि ...