मुजफ्फर नगर, मई 2 -- शाहपुर। शनिवार को संत चावरा स्कूल में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए इन्वेस्टर सेरेमनी (अलंकरण समारोह) हर्षोल्लास के साथ आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी संजय भारती, आधार सुपरवाइजर जीनत चौधरी और प्रबंधक फादर जॉर्ज रहे। अध्यक्षता प्रधानाचार्य मैथ्यू जॉर्ज ने की। समारोह में नवनिर्वाचित छात्र परिषद के पदाधिकारियों को बैच व स्कार्फ पहनाकर सम्मानित किया गया। सात्विक त्यागी व हर्षिका त्यागी को हेड बॉय और हेड गर्ल, जबकि अक्षित व कनक को स्पोर्ट्स कैप्टन चुना गया। इसके साथ ही चारों हाउस (येलो, रेड, ब्लू, ग्रीन) के कैप्टन और कैबिनेट सदस्यों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। यह भी पढ़ें- छात्रों ने दायित्वों का निर्वहन करने की शपथ ली मुख्य अतिथि संजय भारती ने विद्यार्थियों को अनुशासन का पाठ पढ़ाया, वहीं जीनत चौध...