कानपुर, फरवरी 23 -- कानपुर। संत शिरोमणि गाडगे जी महाराज का 150 वां जन्मोत्सव सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। आदर्श कनौजिया कल्याण समिति के तत्वावधान में जूही धोबी तालाब संत गाडगे नगर में भव्य तरीके से समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ शिविर संग भंडारे का आयोजन किया गया। समिति के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कनौजिया ने संत गाडगे के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके सामाजिक कार्यों पर चर्चा की। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विनोद कनौजिया, पप्पू कनौजिया, पवन कनौजिया, दथरथ कनौजिया, दीपक त्रिवेदी, विशाल, कमला, शीला, मीरा, कमल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.