बागपत, फरवरी 23 -- बागपत। जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय परिसर में संत गाडगे बाबा की जयंती मनाई गई। उनके चित्र पर पुष्पार्पित कर नमन किया। सपा जिलाध्यक्ष रविंद्र देव यादव उनके जीवन पर प्रकाश डाला और पद चिन्हों पर चलने का आह्वान किया। बताया कि संत गाडगे बाबा एक वैज्ञानिक दृष्टिकोण वाले समाज सुधारक थे। उन्होंने गरीबों और दलित के बीच जाकर अज्ञानता, अंधविश्वास और अस्वच्छता के उन्मूलन के लिए कार्य किया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष समाजवादी मजदूर सभा महबूब मलिक ने किया। इस दौरान सपा प्रदेश सचिव संजीव त्यागी, पूर्व जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान, रवि शंकर शर्मा, राहुल यादव, आसुद्दीन सिद्दीकी, रामफल उपाध्याय, कविता गोस्वामी, रीना देवी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.