प्रयागराज, फरवरी 23 -- संत गाडगे की जयंती सोमवार को स्टेनली रोड स्थित नयापुरवा में मनाई गयी। कार्यक्रम के संयोजक अनंत कुमार चौधरी ने कहा कि संत गाडगे का जीवन समाज में फैली कुरीतियों, जातिगत भेदभाव और अज्ञानता को दूर करने के प्रति समर्पित रहा। इस मौके पर शंभू शाहू, आनंद कुमार सिंह, विकास यादव, संदीप चौधरी, दीपक यादव, अरुण चौधरी, राम शेखर ने विचार व्यक्त किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...