रामपुर, मार्च 7 -- रामपुर। अखिल भारतीय धोबी महासंघ जनपद की ओर से रविवार को आयोजित होने वाली 150वीं संत शिरोमणि गाडगे जयंती समारोह की तैयारियों को लेकर शनिवार को अशोक विहार स्थित जिला अध्यक्ष चरण सिंह के आवास पर बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने बताया कि संत शिरोमणि गाडगे की 150वीं जयंती को भव्य एवं दिव्य रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी, नगर विधायक आकाश सक्सेना, भाजपा जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार तथा ज्वाला पीठ लखनऊ के पीठाधीश्वर परम श्रद्धेय अशोक महाराज की उपस्थिति रहेगी। बैठक में सुनील कुमार, राजू दिवाकर, रघुवीर शरण, गुलशन दिवाकर, सुनील कुमार दिवाकर, सतवीर सिंह धोबी, प्रसन्न प्रकाश, अशोक कुमार, हेमंत दिवाकर, नन्नू सिंह, कृपाल ...