बरेली, मार्च 2 -- संत गाडगे जन कल्याण समिति बरेली व तथागत बुद्ध, बोधिसत्व अम्बेडकर धम्म विकास ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में सन्त शिरोमणि बाबा सन्त गाडगे की जयंती समारोह का आयोजन 100 फिटा रोड स्थित ओशी बैंकट हाल में किया गया। कार्यक्रम में सन्त गाडगे के जीवन, उनके विचारों और समाज सुधार के प्रति उनके योगदान को याद किया। साथ ही लोगों ने उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। समारोह के दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर पदम सिंह, विनोद कुमार, हुकुम सिंह, नीतू कनोजिया, डा. ओपी भास्कर, डा. सुनीता दिवाकर, रामआसरे वर्मा मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...