पलामू, फरवरी 23 -- मेदिनीनगर। बेरोजगार संघर्ष मोर्चा ने मेदिनीनगर स्थित जिला कार्यालय में सोमवार को संत गाडगे की 150 वीं जयंती मनाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा अध्यक्ष उदय राम व संचालन संजय कुमार ने किया। कार्यकर्ताओं ने संत गाडगे के तस्वीर पर फूल माला चढ़ाकर उन्हे याद किया। मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि संत गाडगे दलितों एवं वंचितों के दिशा वाहक थे। उन्होंने सामाजिक बुराइयां एवं कुरितियांएवं अंध विश्वास को दूर करने का रास्ता दिखाया। सुशील कुमार, उपेंद्र कुमार, बीरू कुमार, निरंजन राम, कृष्णा राम, जयपाल मोची, गौतम कुमार आदि मौके पर उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...