शाहजहांपुर, फरवरी 23 -- संत गाडगे सेवा संस्थान के तत्वावधान में महामानव संत गाडगे महाराज की 150वीं जयंती के अवसर पर सोमवार को भव्य शोभायात्रा एवं विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधान परिषद सदस्य सुधीर गुप्ता ने फीता काटकर तथा हरी झंडी दिखाकर किया। कार्यक्रम में भव्य शोभायात्रा गाडगे पैलेस, हनुमत धाम, बड़ी विसरात से प्रारंभ होकर केरूगंज, चारखंबा और गर्रापुल होते हुए आवास विकास परिषद बरेली मोड़ स्थित संत गाडगे पार्क पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ सहभागिता की। वहीं दोपहर बाद गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उपेन्द्र पाल सिंह तथा मुख्य अतिथि के रूप में एसबीआई इलाहाबाद के प्रबंधक ओमवीर सिंह उपस्थित रहे। मुख्य रूप से उपस्थित रहे मुनेश्वर दयाल कठेरिया, प्रोफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.