बहराइच, मार्च 8 -- बहराइच, संवाददाता। होलिकोत्सव के दिन एक सन्यासी को नशे में धुत्त कुछ लोगों द्वारा बंधक बनाकर मारपीट की गई। सन्यासी की तलाश में पहुंचे उनके शिष्य के साथ भी लाठी-डंडों से पिटाई की गई। किसी तरह दोनों ने भागकर अपनी जान बचाई। आरोप है कि सूचना मिलने के बावजूद पुलिस ने न तो घायलों का मेडिकल कराया और न ही मामला दर्ज किया। बाद में आश्रम में आगजनी की घटना भी हुई, लेकिन चार दिन बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। जानकारी के अनुसार बौंड़ी थाना क्षेत्र के बभनौटी शंकरपुर स्थित मुतहा ताल के पास जगजीवन दास अखाड़ा का आश्रम है, जिसके महंत घनश्याम दास हैं। उनके कैसरगंज के गोड़हिया नंबर तीन और सीतापुर जिले के थानगांव क्षेत्र के सोहलिया में भी आश्रम बताए जाते हैं।बताया जाता है कि चार मार्च को महंत घनश्याम दास शंकरपुर बभनौटी आश्रम पहुंचे थे। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.