हजारीबाग, जून 12 -- हजारीबाग, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। संत कोलंबा कॉलेज के छात्रावास परिसर में आयोजित सात दिवसीय स्वच्छता एवं वृक्षारोपण अभियान गुरूवार को संपन्न हो गया। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विनोबा भावे विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष डॉ. विकास कुमार रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि डॉ. विकास कुमार को पौधा भेंट कर स्वागत के साथ हुई। अपने संबोधन में डॉ. कुमार ने कहा कि प्रकृति के साथ तालमेल रखकर ही हमारा भविष्य सुरक्षित रह सकता है। छात्रावास परिसर में मौजूद पुराने वृक्ष सबसे अधिक कार्बन उत्सर्जन सोखने का काम कर रहे हैं। घास भी पर्यावरण के लिए उतनी ही उपयोगी है। उन्होंने युवाओं से सवाल किया कि आने वाली पीढ़ी के लिए हम क्या विरासत छोड़कर जाएंगे। उन्होंने स्वच्छता अभियान की सराहना करते हुए वृक्षारोपण कार्य को निरंतर जार...