हजारीबाग, जून 9 -- हजारीबाग शिक्षा प्रतिनिधि । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर संत कोलंबा महाविद्यालय के मुख्य छात्रावास की ओर से सात दिवसीय स्वच्छता एवं पौधारोपण अभियान के अंतर्गत आज पांचवे दिन मंगलवार को छात्रावास के प्रीफेक्ट सचिन जायसवाल के नेतृत्व में परिसर में सामूहिक श्रमदान करते हुए प्रांगण को स्वच्छ बनाने का काम किया गया । छात्रावास के अधीक्षक डॉ राजकुमार चौबे ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि युवाशक्ति राष्ट्रशक्ति संकल्पित होकर श्रमदान, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को अपने दिनचर्या में शामिल कर ले और इसके अनुरूप अपने जीवन शैली को अपनाए तो इसका बहुत ही सार्थक और प्रभावशाली, सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा । अभियान में सक्रिय रूप से नीरज वर्मा, अभिषेक रवि , गोपाल कुमार, अमन सिंह, कुश कुमार अपनी भूमिका निभायी ।

हिंदी...