हजारीबाग, अप्रैल 26 -- हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि।संत कोलंबा कॉलेजिएट स्कूल ने सीबीएसई 10वीं परीक्षा में लगातार तीसरे वर्ष 100 प्रतिशित परिणाम हासिल कर सफलता की हैट्रिक लगाई है। सीमित संसाधनों और शिक्षकों की कमी के बावजूद विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्कूल और जिले का नाम रोशन किया। परिणामों में शिवा कुमार गुप्ता ने 88.40 प्रतिशत अंक लाकर पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि स्नेहा मिश्रा 87.80 प्रतिशत दूसरे और रजश्री 86.40 प्रतिशत तीसरे स्थान पर रहीं। विद्यालय प्रबंधन ने इस उपलब्धि का श्रेय शिक्षकों की मेहनत, आधुनिक शिक्षण पद्धति और छात्रों के प्रति व्यक्तिगत ध्यान को दिया। प्राचार्य एवं प्रबंधन समिति ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई देते हुए भविष्य में भी उत्कृष्ट शिक्षा देने का संकल्प दोहराया। विद...