उरई, जनवरी 22 -- कुठौंद। कुठौंद के श्री महावीर त्रिपुरी आश्रम में श्री विष्णु महायज्ञ में मानस सम्मेलन का आयोजन हुआ। कुठौंद के पीपरी, नोरेजपुर व मालपुर के बीच चल रहे यज्ञ में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुहंचे। अखिलेश्वरी देवी कहा मानव जन्म बड़ी कठिनाई से प्राप्त होता है, यदि जीवन में भक्ति नहीं है तो मनुष्य का जीवन अधूरा है। कहा संत के बिना भगवान की प्राप्ति संभव नहीं है और सत्संग भी ईश्वर की कृपा से ही मिलता है। उन्होंने श्रीरामचरित मानस के विभिन्न प्रसंगों की व्याख्या करते हुए बताया कि भगवान के चौबीस अवतार भारत भूमि पर ही हुए हैं, इसी कारण यह धरती भारत माता कहलाती है। गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित श्रीरामचरितमानस को उन्होंने मानव जीवन के लिए अमूल्य ग्रंथ बताया। इस दौरान यज्ञाचार्य पं. रामकुमार दीक्षित, प्रधान शैलेंद्र प्रजापति, महिला मोर...