शाहजहांपुर, फरवरी 13 -- संत कृपाल एकेडमी में बुधवार को क्विज का आयोजन किया गया। डायरेक्टर श्वेता रस्तोगी ने बताया कि इस तरह की गतिविधियां छात्रों के बौद्धिक विकास में सहायक होती हैं। संचालन शिक्षिका रतनप्रिया और नीलोफर ने किया। प्रतियोगिता चार चरणों में संपन्न हुई, जिसमें परिधि, सार्थक, आदित्री, शौर्य, भक्ति, आदित्य, अलविया, तेजस, आरिश, वैष्णवी और विनायक सहित कई विद्यार्थियों ने भाग लिया। परिणाम में साध्या ने प्रथम, इब्राहिम ने द्वितीय और कुश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मैनेजिंग डायरेक्टर सुशील रस्तोगी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.