शाहजहांपुर, मई 9 -- शाहजहांपुर। संत कृपाल एकेडमी में मातृ दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों के जरिए अपनी माताओं के प्रति प्रेम और सम्मान व्यक्त किया। कक्षा 1 से 3 तक के बच्चों ने रंग-बिरंगे ग्रीटिंग कार्ड बनाकर अपनी मां के लिए संदेश लिखे, वहीं 'मेरी मां' विषय पर सुंदर चित्र भी बनाए। कक्षा 4 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए फोटोफ्रेम मेकिंग और टियारा मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई। बच्चों ने अपनी माताओं की तस्वीरों से सजे फोटोफ्रेम और आकर्षक टियारा तैयार किए। टियारा मेकिंग में साध्या प्रथम, अनन्या द्वितीय और श्लोक तृतीय रहे। यह भी पढ़ें- मातृ दिवस पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर मनमोहा फोटोफ्रेम मेकिंग में देवांश ने पहला, राधिका ने दूसरा और शानवी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.