वाराणसी, सितम्बर 13 -- वाराणसी, हिटी। भारतेंदु संस्थान की मातृ संस्था से संबद्ध संत कीनाराम पीजी महाविद्यालय, संत कीनाराम महिला महाविद्यालय एवं संत कीनाराम सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, रॉबर्ट्सगंज (सोनभद्र) की प्रबंध कार्यकारिणी समिति और साधारण सभा की बैठक शनिवार को संत कीनाराम रचना निधि भवन में संपन्न हुई। बैठक में पर्यवेक्षक महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के प्रो. रंजन कुमार और केबी पीजी कॉलेज के भवभूति मिश्रा ने संस्थाओं की शैक्षणिक व प्रशासनिक गतिविधियों का निरीक्षण किया। संस्था के दिवंगत सदस्यों प्रो. भानुप्रताप सिंह, एडवोकेट जय प्रकाश सिंह, डॉ. आलोक कुमार सिंह, डॉ. राजेन्द्र उपाध्याय और प्रो. राधे श्याम दुबे को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन भार...