सोनभद्र, अप्रैल 16 -- सोनभद्र, संवाददाता। संत कीनाराम पब्लिक स्कूल में दसवीं के मेधावियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद और विशिष्ट अतिथि जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेन्द्र कुमार भदौरिया रहे। इस दौरान विद्यालय के टापरों को सम्मानित किया गया। विद्यालय के निदेशक डा. गोपाल सिंह ने बताया कि सीबीएसई दसवीं में पियुष कुमार ने 96.2 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में टाप किया। 96 प्रतिशत अंक पाकर प्रिन्स कुमार दूसरे स्थान तथा 95.8 प्रतिशत अंक पाकर निहारिका सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा पियुष सक्सेना ने 96 प्रतिशत, भाष्कर 95 प्रतिशत, धीरज कुमार 92.2 प्रतिशत, आनन्द कुमार सिंह 92 प्रतिशत, अंशिका 91.6 प्रतिशत, मृत्यूजय सोनी 91, प्रतिशत, आयुषी मेहता 90.2 प्रतिशत अंका हासिल किया। यह भी पढ़ें- 9...