वाराणसी, दिसम्बर 10 -- वाराणसी। संत कबीर राज्य हथकरघा पुरस्कार वर्ष 2025-26 के लिए प्रतिभागियों का चयन कर लिया गया है। बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में चयन समिति की बैठक हुई। जिसमें परिक्षेत्र स्तर पर बुनकरों, शिल्पियों के नाम तय किए गए। अब ये नाम कानपुर स्थित आयुक्त एवं निदेशक कार्यालय को भेजे जाएंगे। अजगरा के दूधनाथ का कटुआ रंगकार्ट साड़ी (प्रथम), कमना चोलापुर की सविता प्रसाद के रंगकार्ट कटुआ वॉल हैंगिंग (द्वितीय) तथा मिर्जापुर के चुनार निवासी फैजलुर रब के दरी कैनवास डिजाइन (तृतीय) स्थान के लिए चयनित हुए हैं। सहायक आयुक्त हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग अरुण कुमार कुरील ने बताया कि प्रथम पुरस्कार 20 हजार, द्वितीय 15 हजार तथा तृतीय पुरस्कार स्वरूप 10 हजार रुपये शील्ड, प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।

हिंदी हिन्...