वाराणसी, जुलाई 24 -- चोलापुर। वस्त्र मंत्रालय ने संत कबीर पुरस्कार-2025 के लिए कस्बा निवासी शाह मोहम्मद अंसारी को नामित किया है। उन्हें सात अगस्त को राष्ट्रपति भवन (नई दिल्ली) में 12वें राष्ट्रीय हैंडलूम दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा। बता दें कि उन्होंने जरबफ्त श्वेतांबरी अवध जामदानी साड़ी में उत्कृष्ट बुनकरी पेश की। राष्ट्रपति के हाथों शिल्प गुरु पुरस्कार शिल्पकारों और बुनकरों को यह पुरस्कार दिया जाता है। यह पुरस्कार सन् 1965 से दिया जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...