गोरखपुर, मार्च 27 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। संतकबीरनगर के सियरासाथा गांव में नाबार्ड से वित्त पोषित 150 एकड़ में कालानमक धान की प्राकृतिक खेती परियोजना लॉच होगी। इस परियोजना का नालेज पार्टनर पीआरडीएफ संस्था के वैज्ञानिक पद्मश्री डॉ रामचेत चौधरी के निर्देशन में आगे बढ़ाया जाएगा। परियोजना के तहत 150 से अधिक किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए प्रशिक्षित कर उनकी आय बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने का लक्ष्य रखा गया है। सियरासाथा गांव में बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी, अग्रणी बैंक मैनेजर, उपनिदेशक कृषि डॉ. राकेश कुमार सिंह, जिला विकास प्रबंधक मुनीश कुमार, डॉ. प्रभात कुमार द्विवेदी एवं पद्मश्री डॉ. रामचेत चौधरी की मौजूदगी में प्रशिक्षण सत्र की शुरूआत हुई। प्राकृतिक खेती करने के इस पहल से भूमि की उर्वरता बनाए रखने, पर्या...