हाजीपुर, जून 6 -- हाजीपुर। नगर संवाददाता नगर थाना क्षेत्र के जढ़ुआ ओपी क्षेत्र के संत कबीर नगर में शुक्रवार की देर रात क एक युवक ने किराए के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की खबर आग की तरह आसपास के क्षेत्र में फैल गए। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कागजी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक सारण जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र के जाड़ो रहीमपुर गांव निवासी राजकुमार सिंह के 35 वर्षीय पुत्र अमित कुमार था। यह भी पढ़ें- संत कबीर नगर में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या मृतक कई वर्षों से पूरे परिवार के साथ हाजीपुर में रहता था और वह टेंपो चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। अमित ...