पूर्णिया, जनवरी 28 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जीवन ज्योति केंद्र संत कबीर नगर में तीन दिवसीय 46 वां सद्गुरु कबीर महाकुंभ महोत्सव मंगलवार से शुरू हो गया। यह आयोजन तीन दिन यानी 27,28 और 29 जनवरी तक चलेगा। महोत्सव का उद्घाटन सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने किया। मौके पर सांसद पप्पू यादव ने सद्गुरु आचार्य धर्मस्वरूप साहेब की प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि उनका पूरा जीवन धर्मस्वरूप साहेब के जीवंत और वैज्ञानिक विचारों से ओत-प्रोत है। उन्होंने कहा कि बुद्ध और कबीर के प्रांजल विचारों से ही दुनिया को बचाया जा सकता है। उन्होंने कबीर के मानवतावादी मार्ग पर चलकर पाखंड और अवैज्ञानिकता से दूर रहने की अपील की। मौके पर कसबा के विधायक नितेश सिंह, महाकुंभ के अध्यक्ष सीमांचल मोटर के निदेशक ललित अग्रवाल और जीवन ज्योति केन्द्र को आच...