कन्नौज, फरवरी 6 -- कन्नौज,संवाददाता। जिले में पहली बार आयोजित संत कबीर उत्सव ने नगर को भक्ति, लोक संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना के रंग में सराबोर कर दिया। कबीर रंग अकादमी संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह भव्य आयोजन मुक्ताकाशी मंच, रोमा स्मारक, जीटी रोड में संपन्न हुआ। उत्सव में बड़ी संख्या में दर्शकों की उपस्थिति ने इसे ऐतिहासिक बना दिया।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर संत कबीर अकादमी के निदेशक श्री अतुल द्विवेदी ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। मंत्री असीम अरुण ने कलाकारों की प्रस्तुतियों की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। उत्सव की शुरुआत ब्रज वंदन प्र...