रांची, जनवरी 21 -- इटकी, प्रतिनिधि। प्रखंड स्थित संत एग्नेश बालिका उच्च एवं मध्य विद्यालय का 110वां स्थापना दिवस बुधवार को भव्य और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में शिक्षा जगत से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों, ग्रामीणों, अभिभावकों तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा संत एग्नेश के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर की गई। समारोह के मुख्य अतिथि सीएनआई चर्च के पुरोहित रेव. जीजे वेल्सन ने अपने संबोधन में संत एग्नेश के जीवन और उनके त्याग पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संत एग्नेश ने महिलाओं की आत्मरक्षा और सम्मान के लिए कम उम्र में ही अपने जीवन का बलिदान दिया। आज के समय में उनके आदर्श महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने छात्राओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.