संत इग्नासियुस इंटर कॉलेज में 18 से 11वीं का सत्रारंभ
गुमला, जून 16 -- गुमला।संत इग्नासियुस इंटर कॉलेज गुमला में कक्षा 11वीं सत्र 2026-2028 के नव नामांकित छात्र-छात्राओं का सत्रारंभ कार्यक्रम 18 जून को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह नौ बजे से कॉलेज परिसर में शुरू होगा। मौके पर अभिभावक गोष्ठी का भी आयोजन किया गया है।कॉलेज प्रबंधन ने सभी नव नामांकित विद्यार्थियों को निर्धारित समय पर कॉलेज पहुंचने और यूनिफॉर्म में उपस्थित होने का निर्देश दिया है। कॉलेज के प्राचार्य फादर मनोहर खोया ने बताया कि नए सत्र की शुरुआत को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने विद्यार्थियों और अभिभावकों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.