रांची, जुलाई 9 -- रांची, वरीय संवाददाता। संत अल्बर्ट्स कॉलेज में गुरुवार को पवित्र मिस्सा अनुष्ठान के साथ शैक्षणिक वर्ष 2026-27 का उद्घाटन हुआ। मुख्य अनुष्ठान रांची महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों और शिक्षकों को पवित्र आत्मा के मार्गदर्शन में ज्ञान और आध्यात्मिक जीवन में निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। इसके बाद कॉलेज सभागार में मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर नए सत्र की औपचारिक शुरुआत की। इस अवसर पर महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद ने गत वर्ष के परीक्षा परिणाम घोषित करते हुए कुल 48 विद्यार्थियों को डिग्री व डिप्लोमा प्रदान किए। इनमें फिलॉसफी के 26 और थियोलॉजी के 22 विद्यार्थी शामिल हैं। पोंटिफिकल फैकल्टी के उपकुलपति बिशप विनय कंडुलना ने पुरोहित निर्माण में दर्शनशास्त्र और ईश...