देवघर, अप्रैल 22 -- देवघर,प्रतिनिधि। झारखंड बिहार बार्डर स्थित संत अल्फोंसा स्कूल झिंगाझाल में मंगलवार को विद्यालय बैंड ट्रूप के दूसरे बैच का भव्य अनावरण किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि संत जोसफ स्कूल देवीपुर के प्रधानाचार्य फादर क्रिस्टू राज शामिल हुए। विशिष्ट अतिथि के रुप में विद्यालय की प्रोविंसिएल काउंसलिसर सिस्टर सुषमा, विद्यालय की सचिव सिस्टर ग्रेस मैथ्यूज, संत फ्रांसिस जसीडीह की प्रधानाचार्या सिस्टर अनिला व विद्यालय प्रबंधन से जुड़े सुधीर सिंह शामिल हुए। यह कार्यक्रम विद्यालय की प्रधानाचार्या सिस्टर रौशनी के नेतृत्व में कुशलता पूर्वक संपन्न हुआ। इस दौरान बैंड दल में शामिल बच्चों ने अपनी प्रतिभा और कलात्मक कौशल से मौजूद लोगों को अचंभित किया। बैंड ट्रूप में शामिल बच्चों को केरल से आए विशेष प्रशिक्षक जॉनी ने एक माह तक प्रशिक्षित किय...