रांची, जनवरी 4 -- रांची। संत अन्ना हाई स्कूल बेड़ो दिघीया की छात्र-छात्राएं रविवार को रांची स्टेशन से शैक्षणिक भ्रमण के लिए कोलकाता के लिए रवाना हुईं। भ्रमण का नेतृत्व विद्यालय की प्राचार्या सिस्टर निर्मला ज्योति कच्छप कर रही है। बताया कि इस शैक्षणिक भ्रमण में टीचिंग स्टॉफ के साथ 50 छात्र-छात्राएं रवाना हुए। इस भ्रमण के दौरान छात्र किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और वैज्ञानिक जानकारी प्राप्त करेंगे, जिससे उनके आत्मविश्वास को बल मिलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...