रांची, नवम्बर 8 -- मांडर, प्रतिनिधि। संत अन्ना विद्यालय मांडर में शनिवार को इंटर स्कूल एथलीट मीट 2025 का उद्घाटन मुख्य अतिथि कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया। इस एथलीट मीट में रांची, गुमला और एमपी (मध्य प्रदेश) प्रोविंस के विद्यार्थी शामिल हुए। मंत्री ने सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के जीवन में शिक्षा और खेल का संतुलन होना बहुत जरूरी है। मौके पर रांची आर्च बिशप विंसेंट आइंद, सिस्टर सुजाता कुजूर, फादर विपिन कंडुलना, सिस्टर सरोज एक्का, सिस्टर मेरी टोप्पो, सिस्टर प्रभा कुल्लू, सिस्टर ललिता और कुलदीप कुजूर आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...