रांची, फरवरी 16 -- मांडर, प्रतिनिधि। संत अन्ना कॉन्वेंट स्कूल, मांडर के 109 विद्यार्थियों और सात शिक्षकों ने रविवार को रांची के कांके स्थित साइंस सिटी का शैक्षणिक भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने तारामंडल में थ्रीडी शो के माध्यम से ब्रह्मांड और सौरमंडल की रोचक जानकारी हासिल की। आधुनिक तकनीक से अंतरिक्ष के तथ्यों को समझकर बच्चे काफी उत्साहित नजर आए। इसके बाद बच्चों ने रांची विज्ञान केंद्र में मायावी चाल, भूल-भुलैया और विभिन्न प्रकार के दर्पणों का अनुभव किया, जहां विज्ञान के सिद्धांतों को मनोरंजक तरीके से समझाया गया। इसके बाद छात्रों को बिरसा जैविक उद्यान ले जाया गया, जहां पशु-पक्षियों, एक्वेरियम की मछलियों और तितली पार्क ने उन्हें काफी आकर्षित किया। प्रधानाचार्या सिस्टर अलेक्सिया बेक ने कहा कि ऐसी शैक्षणिक यात्राएं बच्चों के बौद...