रांची, दिसम्बर 13 -- रांची। संत अंथोनी स्कूल ने अपना 22वां वार्षिक खेल दिवस शनिवार को बिरसा मुंडा स्टेडियम, मोरहाबादी में आयोजित किया। रिले रेस, रस्साकशी, बाधा दौड़ सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं। मार्च पास्ट प्रतियोगिता में यमुना सदन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि ब्रह्मपुत्र सदन ओवरऑल चैंपियन रहा। मुख्य अतिथि रेव्ह फादर यूस्टैस खलखो और इंद्रजीत सिंह ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया। प्राचार्य सीए फ्रांसिस ने अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का स्वागत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.