सीतापुर, फरवरी 12 -- नैमिषारण्य संवाददाता। आगामी 18 फरवरी से प्रारम्भ हो रही चौरासी कोसीय परिक्रमा के मद्देनजर पहला आश्रम पर बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारी के साथ साधु संत मौजूद रहे। बैठक में साधु संतों और पड़ाव प्रभारियों ने अपनी समस्याएं एसडीएम मिश्रिख अभिनव कुमार यादव से बताई। एसडीएम ने आश्वासन दिया कि 84 कोसीय परिक्रमा सम्मलित होने वाले परिक्रमाथियो कोई असुविधा नहीं होंगी l परिक्रमा को लेकर जो समस्या हैं, उन्हें दूर कराया जाएगा। परिक्रमा के सभी पड़ावों को न केवल अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा बल्कि बिजली, सड़क, चिकित्सा की भी समुचित व्यवस्था की जाएगी श्रद्धालुओं की जानकारी के लिए संकेतक लगाए जाएंगे l कंट्रोल रूम बनाया जायेगा जिसमे सभी बिभाग के संबंधित अधिकारी मौजूद रहेंगे ताकि शिकायतों का निस्तारण तुरंत हो सके। परिक्रमा समिति अ...