रांची, सितम्बर 15 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। नवयुवक दुर्गा पूजा समिति जोन्हा की बैठक मधुसूदन साहू की अध्यक्षता में हुई। बैठक में समिति का पुनर्गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष संतोष साहू, कार्यकारी अध्यक्ष महिपाल पातर, उपाध्यक्ष परमेश्वर साहू, नेपाली साहू, सचिव युवराज साहू, कोषाध्यक्ष प्रेम साहू बने। वहीं संरक्षक मधुसूदन साहू, प्रकाश साहू, किशोर साहू, कृष्णा साहू, राजेश साहू, विनय साहू बनाए गए। कार्यकारिणी सदस्यों में श्रीराम साहू, आर्यन साहू, राजीव साहू, पंकज गुप्ता, रिंकू गुप्ता, शंभु साहू, विकाश साहू, रवि राज साहू, शुभम साहू, प्रकाश साहू और सूरज गुप्ता शामिल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...