बक्सर, मार्च 24 -- गांव में खुशी बड़ा बाजार में लगातार 25 सालों से हैं वार्ड काउंसलर कल ही कांग्रेस छोड़ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी फोटो संख्या- 31, कैप्सन-संतोष पाठक । बक्सर, हमारे संवाददाता। पश्चिम बंगाल में चुनावी बिगुल बज चुका है। हर सीट पर सभी पाटियां जीत दर्ज करने वाले प्रत्याशियों को मैदान में उतार रही है। कांग्रेस के दिग्गज नेता संतोष पाठक ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी छोड़ भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। मंगलवार को भाजपा ने कोलकाता के चौरंगी सीट से टिकट दिया है। बता दें कि संतोष पाठक मूल से डुमरांव अनुमंडल क्षेत्र के नया भोजपुर गांव निवासी है। इनके पिता स्व़ पन्नालाल पाठक बंगाल पुलिस में कार्यरत थे। उनकी माता स्व़ कलावती देवी गृहणी थी। ये छह भाई और दो बहन है। भाजपा से प्रत्याशी बनने के बाद संतोष पाठक ने बताया कि उनका जन्म नया भ...