देहरादून, जनवरी 30 -- 79 वीं संतोष ट्रॉफी फुटबॉल में उत्तराखंड का सफर शुक्रवार को थम गया। असम के सिलापाथर स्टेडियम में हुए अपने आखिरी ग्रुप मैच में तमिलनाडु ने उत्तराखंड को 1-0 से हरा दिया। इस हार के साथ उत्तराखंड ग्रुप-ए में 5 वें स्थान पर रहा। बंगाल, तमिलनाडु, राजस्थान और मेजबान असम क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई कर गए। तमिलनाडु के खिलाफ अपना आखिरी मैच खेलते हुए उत्तराखंड को जीत की सख्त जरूरत थी मगर उत्तराखंड ये अहम मैच हार गया और क्वार्टर फाइनल में पहुंचने का मौका भी गंवा दिया। फिर भी, उत्तराखंड टीम को अच्छा फुटबॉल खेलने के लिए सराहना मिली है। इस सीजन में संतोष ट्रॉफी में उत्तराखंड ने शानदार फुटबॉल खेला। मैच प्रैक्टिस की कमी उत्तराखंड को भारी पड़ी और वह राजस्थान (3-2) और बंगाल (1-0) के खिलाफ करीबी मैच हार गया। उत्तराखंड को असम के खिला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.