बुलंदशहर, दिसम्बर 5 -- नगर के अनूपशहर रोड स्थित संतोष इंटरनेशनल स्कूल में गुरुवार को दो दिवसीय संतोष ट्रॉफी बास्केटबॉल प्रतियोगिता 2025 का भव्य शुभारंभ हुआ। खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ मैच खेले और अपनी प्रतिभा दिखाई। अतिथियों ने खिलाड़ियों को खेलों के प्रति जागरूक किया और उन्हें सभी खेलों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए कहा। सेमीफाइनल में पहुंची टीमों के बीच आज फाइनल मुकाबला खेला जाएगा और विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। गुरुवार को आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि स्कूल की चेयरपर्सन छवि गर्ग व प्रधानाचार्य डा. भूपेंद्र कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। इसके बाद छात्राओं ने स्वागत गान की प्रस्तुति दी। इस दौरान चेयरपर्सन ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल भी जरूरी हैं, आज की युवा पीढ़ी को खेलों में प्र...