गोरखपुर, अक्टूबर 6 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रमुख नीति व शोध संतोष जायसवाल ने सोमवार शाम लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पिपराइच विधानसभा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर मुख्यमंत्री से चर्चा कर मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। संतोष जायसवाल ने बताया कि मुलाकात में पिपराइच विधानसभा क्षेत्र के विकास और क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों को लेकर वह लगातार संवाद बनाए रखेंगे। उन्होंने मुलाकात को क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...