संतोष चौहान बने फर्रुखाबाद के प्रभारी
इटावा औरैया, जून 3 -- इकदिल। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने जिलाध्यक्ष संतोष सिंह चौहान को फर्रुखाबाद जनपद का प्रभारी नियुक्त किया है। इससे पहले उन्हें मैनपुरी एवं कानपुर देहात का प्रभार भी सौंपा जा चुका है। नई जिम्मेदारी मिलने पर प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एमपी सिंह तोमर, प्रदेश मंत्री विवेक पोरवाल, जिला वरिष्ठ महामंत्री हरिगोपाल शुक्ला, जिला महामंत्री रमेश यादव, ओम रतन कश्यप, अजय गुप्ता, सुनीता कुशवाहा, रवि पोरवाल, शिवकुमार सिंह चौहान तथा डॉ. सुशील सम्राट सहित अन्य पदाधिकारियों और व्यापारियों ने उन्हें बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.