चित्रकूट, मई 18 -- चित्रकूट। मानिकपुर तहसील क्षेत्र के खरौंध गांव के मजरा चौकी पुरवा निवासी मोतीलाल केशरवानी के बेटे संतोष केशरवानी का चयन आयकर विभाग में आफिस सुपरिटेंडेंट के पद पर हुआ है। संतोष ने सीजीएल 2025 की परीक्षा मे ऑल इंडिया स्तर पर 1207 वीं रैंक हासिल की है। मौजूदा समय पर वह प्रधान महालेखाकार कार्यालय भोपाल मप्र में पिछले तीन वर्ष से ऑडिटर पद पर कार्यरत हैं। संतोष ने नौकरी के साथ नियमित अध्ययन जारी रखा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगे रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...