अमरोहा, मार्च 8 -- संतोषी माता महिला मंडल द्वारा मां संतोषी मंदिर में होली मिलन समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया। शुक्रवार को महिलाओं ने कीर्तन में होली गई मेरा खो गया बाजूबंद रसिया होली में,कल को लाल बनाई गई रे गोरी बरसाने वाली, श्याम रंग डालो गुलाबी मिलायके,आज बिरज में होली रे रसिया आदि भजनों ने माहौल को भक्तिमय कर दिया। कुसुम सिंहल ने कहा कि मंदिर पर इस तरह के कार्यक्रम हर वर्ष होते हैं। इससे भक्तों में आपस में प्रेम भाव बड़ा रहता है। इस मौके पर कुसुमलता गोयल, मीना आर्य, रेनू अग्रवाल, निम्मी अग्रवाल, अनिता गुप्ता, कृष्णा गर्ग, हेमलता अग्रवाल, पूनम सिंहल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...