धनबाद, फरवरी 28 -- टाटा सिजुआ एक‌ नंबर में आयोजित पांच दिवसीय संतोषी पूजा महोत्सव में शुक्रवार को पूजा अर्चना के साथ ही पट खुल गया। पट खुलते ही माता संतोषी के जयकारे से पूरा इलाका गूंज उठा। पंडित मनोहर पांडेय ने पूरे विधि विधान व वैदिक‌ मंत्रोच्चारण के साथ माता की पूजा अर्चना की। सुबह से ही काफी संख्या में महिलाएं निर्जला उपवास रखकर दिन भर माता की आराधना में लीन रहीं। सभी श्रद्धालु के साथ सामूहिक हवन संपन्न कराया गया। मनोहर पांडेय ने धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराते हुए माता संतोषी की कथा सुनाई‌। महिलाओं ने माता को चुनरी व नारियल भेंट किया। संध्या में माता की आरती हुई। यजमान के रूप में गंगा हरि विधि विधान कर रहे थे। महोत्सव को लेकर भव्य पंडाल के बीच माता की आकर्षक प्रतिमा स्थापित की गई। मौके पर अध्यक्ष राजीव कुमार, सचिव सुरेंद्र नोनिया, मुखल...