सिमडेगा, अप्रैल 13 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। जलडेगा निवासी सुरजीत साहू की बेटी संतोषी कुमारी ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाते हुए जिले का नाम रोशन किया है। संतोषी सिमडेगा कॉलेज में वनस्पति विज्ञान विभाग कि छात्रा हैं। संतोषी का चयन नारी शक्ति विकसित भारत की आवाजवूमेन मॉक यूथ पार्लियामेंट और भारत बजट क्वेस्ट 2026-27 मे झारखंड का प्रतिनिधित्व करने के लिए हुआ है। जिसके तहत 12 और 13 अप्रैल को उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम मे अपना मंतव्य रखा। जहां उन्हें पीएम नरेंद्र मोदी के साथ आयोजित वर्चुअल संवाद में भाग लेने का अवसर मिला। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को भारत के बजट, नीति निर्माण और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी के लिए मंच प्रदान करना था। यह भी पढ़ें- नारी सम्मान को मिलने जा रहा ऐतिहासिक अधिकार : दीपा संतोषी ने नारी शक्ति वंदन ...