सीवान, नवम्बर 26 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। कलेक्ट्रेट के सभागार में ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओ की समीक्षात्मक बैठक बुधवार को हुई। समीक्षात्मक बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, जल जीवन हरियाली व लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान की समीक्षा की गई। बैठक में मनरेगा के लक्ष्य के विरुद्ध भौतिक उपलब्धि, कार्य पूर्णता, जॉब कार्ड सत्यापन व आधार सीडिंग की सख्ती के साथ समीक्षा की गयी। समीक्षा के दौरान प्रगति संतोषप्रद नहीं होने पर बड़हरिया, रघुनाथपुर, नौतन व मैरवा की योजनाओं की जांच जिला टीम से कराने का निर्देश दिया गया। वहीं, समीक्षा के दौरान प्रगति असंतोषजनक होने पर पीओ पचरुखी, रघुनाथपुर, गुठनी व पीटीए बड़हरिया, दारौंदा व रघुनाथपुर का एक दिन का वेतन स्थगित करते हुए स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया गया। बहरहाल, डीएम डॉ. आदित्य प्रकाश की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.