देवरिया, जून 10 -- देवरिया, निज संवाददाता। डीएम मधुसूदन हुल्गी ने बुधवार को आईजीआरएस प्रकरणों के निस्तारण को लेकर समीक्षा की। डीएम ने कहा कि शिकायतों का वास्तविक समाधान किए बिना निस्तारण आख्या अंकित करना स्वीकार्य नहीं है। सभी अधिकारी आईजीआरएस प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण, तथ्यपरक एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें, अन्यथा कठोर कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- पांच अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस, दो को प्रतिकूल प्रविष्टिसमीक्षा का उद्देश्य आईजीआरएस सेल के पटल सहायक बृजेंद्र चौधरी एवं रिचा सिंह द्वारा प्राप्त फीडबैक की समीक्षा के दौरान कई प्रकरणों में शिकायतों का संतोषजनक निस्तारण किए बिना आख्या अपलोड किए जाने की स्थिति सामने आई। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए। यह भ...