सीतामढ़ी, अप्रैल 5 -- सीतामढ़ी। जिले में विधि-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने और अपराध नियंत्रण को प्रभावी करने के उद्देश्य से रविवार को विभिन्न थानों में पदस्थापित नए थानेदारों को एसपी ने मासिक समीक्षा बैठक की। बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट स्थित परिचर्चा भवन में की गयी। इस दौरान एसपी ने सर्किल व थानावार कार्य प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की। इसमें पुपरी सर्किल इंस्पेक्टर कार्य संतोषजनक नहीं मिला है। इसके बाद एसपी पुपरी सर्किल इंस्पेक्टर से स्पष्टीकरण मांगा है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसपी अमित रंजन ने अप्रैल, मई और जून माह के दौरान कांड निष्पादन की दर को दोगुना करने का लक्ष्य निर्धारित किया।सभी लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन, वैज्ञानिक अनुसंधान पद्धति अपनाने, तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के बेहतर संकलन पर विशेष जोर दिया गया। सभी अनुसंधानकर्ताओं को ...